फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National Education Policy is the embodiment of Gurukul education system: Raghavendra

गुरुकुल शिक्षा पद्धति का ही मूर्त रूप है राष्ट्रीय शिक्षा नीति : राघवेंद्र

Sun, 07 Apr 2024 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
National Education Policy is the embodiment of Gurukul education system: Raghavendra
- बुंदेलखंड महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर हुई परिचर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में शनिवार को भारतीय शिक्षण मंडल कानपुर प्रांत द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: संदर्भ एवं चुनौतियां विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं पंजाब केंद्रीय विवि के कुलपति और भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय गुरुकुल पंरपरा का ही मूर्त रूप है। यह शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थी केंद्रित है। उन्होंने भारतीय प्राचीन शिक्षा के अंतर्गत सीखने के चार चरणों को विस्तारपूर्वक बताया।
बिपिन बिहारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. तीर्थेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बनी है। इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अतिथियों का स्वागत कानपुर प्रांत के अध्यक्ष प्रो. राजेश चंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके राय ने की। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार द्विवेदी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी, डॉ. नमो नारायण, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, डॉ. दीपेश व्यास, डॉ. अरुणेश वाजपेयी, डॉ. शशि तिवारी, डॉ. बृजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. अनुपम व्यास बने अध्यक्ष
बुंदेलखंड विवि के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विज्ञान भारती झांसी के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. अनुपम व्यास को भारतीय शिक्षण मंडल झांसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा कानपुर प्रांत के अध्यक्ष प्रो. राजेश चंद्र पांडेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed