फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National Book Fair and All India Writers Camp from tomorrow

Jhansi News: राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं अखिल भारतीय लेखक शिविर कल से

Sun, 23 Mar 2025 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
National Book Fair and All India Writers Camp from tomorrow

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू में राष्ट्रीय पुस्तक मेला, अखिल भारतीय लेखक शिविर, साहित्य संसद, अंतरराष्ट्रीय सृजनात्मक लेखन कार्यशाला व बुंदेली साहित्य उत्सव 24 से 30 मार्च तक होगा। हिंदी विभागाध्यक्ष एवं मेला संयोजक प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि पुस्तक मेला में देश के 60 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे। एक लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध होंगी।



पहले सत्र में साहित्य से जुड़े मुद्दों पर साहित्यकार विचार प्रस्तुत करेंगे। दूसरे सत्र में पाठक और लेखक के बीच सीधा संवाद होगा। शाम को बुंदेलखंड की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुस्तक मेला एवं अखिल भारतीय लेखक शिविर का शुभारंभ हिंदी विभाग में दोपहर एक बजे कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नव नालंदा विवि बिहार के कुलपति प्रो सिद्धार्थ सिंह होंगे। कथाकार देवेंद्र मुख्य वक्ता होंगे। लेखक से मिलिए कार्यक्रम 25 मार्च को दोपहर दो से चार बजे तक होगा। 26 से 28 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। 29 व 30 मार्च को बुंदेलखंड : एक विमर्श विषय पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed