फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National bird peacock hunted in Pali

Jhansi News: पाली में हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार

Thu, 22 Aug 2024 04:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
National bird peacock hunted in Pali
पाली-ललितपुर। कस्बा पाली में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया गया। पुलिस ने मौके से मोर का मांस बरामद किया।
विज्ञापन

देर शाम पुलिस को सूचना लगी कि वार्ड नंबर पांच हजरिया मोहल्ले में एक व्यक्ति के यहां मोर का मांस पका रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता लगा कि एक मोर तीन चार दिन से मोहल्ले में विचरण कर रहा था। इसके बाद मोहल्ले एक व्यक्ति के घर के आसपास मोर पंख पाए गए। जब तलाशी ली तो वह अपने घर के अहाते में कुकर में मोर का मांस पका रहा था। उसके पास से मोर के अवशेष बरामद कर पुलिस उसे थाने ले आई। वन विभाग ने वन दरोगा हरि प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में टीम को रवाना किया। उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ सिरीन सिद्दकी ने बताया कि वन दरोगा के रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed