फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Narrow street, the speed of the bike was above 50 ... took the life of an elderly woman

Jhansi News: तंग गली, 50 से ऊपर थी बाइक की रफ्तार...बुजुर्ग महिला की ले ली जान

Wed, 03 May 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Narrow street, the speed of the bike was above 50 ... took the life of an elderly woman
झांसी। कोतवाली अंतर्गत पंचवटी कॉलोनी में अपने घर के सामने टहल रही बुजुर्ग महिला को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मुहल्ले वालों ने बताया कि बाइक एक युवक दौड़ा रहा था और मुहल्ले की गली में भी रफ्तार 50 के करीब रही होगी। बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक 21 अप्रैल को खाना खाने के बाद सावित्री देवी (65) पत्नी बनुआ अपने घर के बाहर टहल रही थीं। उसी समय मोहल्ले से बिना नंबर की तेज रफ्तार रेसर बाइक लेकर एक युवक उधर से गुजरा। लापरवाही से मोटर साइकिल चलाते हुए युवक ने बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे के बाद युवक वहां से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग महिला की गुहार सुनकर पड़ोस एवं परिवार के लोग वहां पहुंचे। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि सावित्री के पति की मौत करीब चालीस साल पहले हो गई थी। सावित्री ने ही अपने छोटे-छोटे बच्चों को लिखा-पढ़ाकर बड़ा किया। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed