{"_id":"5c650f68bdec227cde52f377","slug":"narendra-modi-will-visit-jhansi-on-15-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी कल एक बजे पहुंचेंगे झांसी, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी कल एक बजे पहुंचेंगे झांसी, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी
Thu, 14 Feb 2019 12:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री पहले ग्वालियर आएंगे, वहां से भोजला मंडी पहुंचेंगे। जनसभा करने के बाद वह इटारसी के लिए रवाना होंगे। वह जनसभा में एक घंटा रुकेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। 15 फरवरी को दिन में 12.10 बजे ग्वालियर से एएफएस हैलीपैड से रवाना होंगे और दिन में एक बजे भोजला गल्ला मंडी स्थित आमसभा स्थल पहुंचेंगे। एक से दो बजे तक विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डिफेंस कॉरिडोर व रेल योजनाओं के मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन में 2.05 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे और 2.10 बजे हैलीपैड पर पहुंचेंगे। 2.15 बजे इटारसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री एक घंटे में 14 परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर व रेल से जुड़ी परियोजनाओं के मॉडल की प्रदर्शनी की तैयारियां कर ली गई हैं। इसके अलावा विभिन्न लाभकारी योजनाओं के पांच से छह हजार लाभार्थी भी कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे।
विज्ञापन