{"_id":"6020da298ebc3e74ab2030bb","slug":"narcotics-team-capture-casmetic-and-servent-jhansi-news-jhs188000522","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्कोटिक्स टीम ने कास्मेटिक कारोबारी और नौकर को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्कोटिक्स टीम ने कास्मेटिक कारोबारी और नौकर को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली इलाके के रानीमहल के पास इनोवा कार सवार छह लोग कॉस्मेटिक कारोबारी व उसके नौकर को उठा ले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यापारियों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में छह लोग दोनों को ले जाते नजर आए। जांच के दौरान पता चला कि नारकोटिक्स की टीम अपने साथ इंदौर ले गई है।
कोतवाली के नझाई बाजार निवासी संजीव अग्रवाल कॉस्मेटिक कारोबारी हैं। रानीमहल के पास गली में एसके ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। रविवार सुबह संजीव अपने नौकर शारिब के साथ हिसाब-किताब में व्यस्त थे। सुबह 11.45 बजे इनोवा सवार छह लोग रानीमहल के पास पहुंचे। गाड़ी सड़क पर खड़ी कर चार लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। करीब एक घंटा दुकान पर रहने के बाद करीब 12.48 बजे उक्त लोग दोनों को पकड़कर इनोवा गाड़ी में डाल ले गए। उनको ले जाते देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, शहर कोतवाल देवेश शुक्ला मौके पर पहुंचे।
दिनदहाड़े दोनों के अपहरण कर ले जाने पर पुलिस को संशय हुआ। पुलिस ने पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कैमरों में उक्त लोग दोनाें को ले जाते नजर आए। पुलिस अलर्ट होकर पड़ताल में जुट गई। शहर भर में चेकिंग शुरू कर दी गई, लेकिन दोनाें का पता नहीं चल सका। पड़ताल दौरान पता चला कि नारटोक्सि टीम अपने साथ इंदौर ले गई है। अधिकारियोें से वार्ता के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पुलिस को भनक तक नहीं लगी
नारकोटिक्स की टीम बड़े ही गोपनीय तरीके से झांसी पहुंची। इसके बाद एक घंटा दुकान पर रहकर टीम दोनाें को उठा ले गई। इस बीच पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस घंटों छानबीन में जुटी रही।
1.22 बजे चिरुला से निकली गाड़ी
कारोबारी को ले जाने की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। झांसी के साथ दतिया, डबरा, ग्वालियर के साथ समीपवर्ती जिले में भी पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी थी। चेकिंग दौरान पता चला कि दोपहर 1.22 बजे गाड़ी ने चिरुला चेक पोस्ट को क्रॉस किया। दतिया व ग्वालियर टोल पर भी लगे कैमरों को खंगाला जाता रहा।
बेकरी की दुकान पर दे गए थे चाबी
कारोबारी संजीव की दुकान के सामने नितिन अग्रवाल की बेकरी की दुकान है। बाकायदा दुकान बंद कराने के बाद चाबी दुकानदार नितिन को दी। इसके बाद वह लोग संजीव व नौकर को अपने साथ ले गए। ऐसे में पड़ोस के दुकानदारों को समझने का मौका नहीं मिला और वह लोग इनोवा गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।
मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर परिजन हुए चिंतित
घटना के बाद से ही दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ आने के चलते परिजन चिंतित रहे। ऐसे में उनकी लोकेशन भी पुलिस ट्रेस करने में पुलिस को भाराी परेशानी हुई। पुलिस मामले को गंभीर मानकर हर बिंदु पर जांच करती रही।
कारोबारी व नौकर को नारकोटिक्स की टीम अपने साथ इंदौर ले गई। इंदौर के अधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है। - विवेक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी