{"_id":"60d62d838ebc3e4cd97ba655","slug":"narayan-bag-park-development-jhansi-news-jhs19799944","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल पार्क के रूप में विकसित होगा नारायण बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल पार्क के रूप में विकसित होगा नारायण बाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजकीय उद्यान नारायण बाग को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के मनोरंजन का पूरा इंतजाम होगा। स्मार्ट सिटी मिशन के योजना के तहत 21.32 करोड़ रुपये से इसका स्वरूप संवारा जाएगा। इसका प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है।
लक्ष्मी ताल से सटा 106 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला राजकीय उद्यान नारायण बाग अपनी हरियाली और सुंदरता के लिए मशहूर है। नारायण बाग के भीतर दस खूबसूरत बगीचे हैं। सुबह के समय लोग यहां भारी संख्या में सैर सपाटे के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बाहर से आने वाले पर्यटकों की नजरों से ये मनोरम स्थान अब भी दूर है। स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत इस कमी को पूरा करने की तैयार कर ली गई है। नारायण बाग को मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए बनाए गए प्रोजेक्ट के तहत इसके सभी दसों उद्यानों को संवारा जाएगा। शाम होते ही पूरे बाग में फैंसी लाइट रोशन हो जाया करेंगी। उद्यानों में फव्वारे बनाए जाएंगे। जबकि, बच्चों के लिए कई झूले होंगे। साथ ही ओपन जिम भी यहां बनाया जाएगा। जगह-जगह बैठने के लिए बैंच होंगी और कैफेटेरिया भी यहां बनाया जाएगा। इसके भीतर सीनियर सिटीजन पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। इसमें औषधीय पेड़ - पौधे लगाए जाएंगे। सत्संग व योगाभ्यास के लिए शेड व मंच का निर्माण होगा। सैर सपाटे के लिए पाथ-वे बनाया जाएगा।
संपर्क मार्ग भी होंगे दुरुस्त
झांसी। राजकीय उद्यान नारायण बाग तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। एक रास्ता बड़ागांव गेट बाहर से होकर जाता है तथा दूसरे रास्ता मंडी के पास से है। योजना के तहत इन दोनों रास्तों को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से नारायण बाग तक पहुंच सकें। दोनों ही रास्तों पर फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। मंडी से आने वाले मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय व पीने के पानी का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय उद्यान नारायण बाग को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसका स्वरूप संवारा जाएगा। इसका प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां जारी हैं। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर