{"_id":"66cce829ec465bb20d0674cb","slug":"nand-baba-came-out-with-kanha-a-grand-procession-took-place-jhansi-news-c-308-1-sjhs1001-102168-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कान्हा को लेकर निकले नंदबाबा, भव्य शोभायात्रा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कान्हा को लेकर निकले नंदबाबा, भव्य शोभायात्रा निकली
विज्ञापन
बबीना। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अखिल भारतीय यादव समाज बबीना के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान की लीलाओं के दर्शन कराए गए।
स्थानीय सिद्धि विनायक से शुरू हुई शोभायात्रा पंचायत भवन मुख्य तिराहा, स्टेशन रोड, छावनी परिषद कार्यालय, हाट बाजार होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में राधा कृष्ण, नंद बाबा, दाऊ बलराम, शेषनाग, राम दरबार, भगवान शिव, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप शामिल थे।
शोभायात्रा का जगह - जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं को दिखाया गया। शोभायात्रा के बाद स्थानीय पुराने थाने पर मंच के माध्यम से मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला के कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों को आकर्षक सजाया गया। मंदिरों में भगवान कृष्ण के नन्हें रूप को पालने में दर्शन करने वाले भक्तों द्वारा झुलाया गया।