फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   namste orchha mahotsav

‘नमस्ते ओरछा’ में सैलानी हैलीकाप्टर से देख सकेंगे बुंदेली नगरी का नजारा

Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
namste orchha mahotsav
namste orchha mahotsav
ओरछा। छह से आठ मार्च तक आयोजित होने वाले नमस्ते ओरछा महोत्सव के दौरान सैलानी हैलीकाप्टर से ओरछा का नजारा देख सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश की एक एयर टैक्सी कंपनी से करार भी कर लिया है। इसके लिए राजघाट कालोनी गेट के सामने हैलीपैड भी बना दिया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने मध्यप्रदेश की भोपाल की कंपनी शास्वत एविऐशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ किए गए करार के अनुसार कंपनी के हैलीकाप्टर से पांच मिनट ओरछा का साइड सीन करवाने का तीन हजार रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाएगा। इसी तरह ग्वालियर से ओरछा तथा ओरछा से ग्वालियर की यात्रा करने पर प्रति सैलानी 13373 रुपये प्रति फेरी लिया जाएगा। नमस्ते ओरछा को लेकर प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी है। विदेशी सैलानियों को आकृष्ट करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए महिला चालकों के माध्यम से ई-रिक्शों के द्वारा ओरछा का भ्रमण कराया जाएगा, जो कि देश में अनूठा प्रयोग होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर अक्षय सिंह ने बताया कि नमस्ते ओरछा के मद्देनजर पूरे नगर की पीले कलर से पुताई करा दी गई है। सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सुंदरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 6 मार्च को करेंगे। शनिवार को प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने भी जिले के अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed