फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagr nijam ki susti se kavja

नगर निगम की सुस्ती से फुटपाथ पर कब्जे

Mon, 06 Aug 2018 01:29 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 06 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
nagr nijam ki susti se kavja
kavje, jhansi news - फोटो : demo
शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक बीकेडी से खंडेराव गेट चौराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर बेखौफ दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा रखा है। इससे लोगों को आवागमन में बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद, इसे हटाने के बजाए नगर निगम प्रशासन इस अव्यवस्था से आंखें फेरे हुए है।
विज्ञापन


लोगों को सुगम यातायात देेने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके नगर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन सुगम यातायात की सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण को दूर करने के लिए प्रभावी उपायों का अभाव साफ नजर आ रहा है। बीकेडी चौराहे से खंडेराव गेट की तरफ जाने वाले मार्ग को लोहा मंडी के रूप में जाना जाता है। यहां अधिकतर लोहे के कारोबार से जुड़ी दुकानें जैसे गेट, खिड़की, लोहे की चादरें, टिन शेड, ट्रैक्टर की ट्रॉलियां बनाने और सरिया, गार्डर, पाइप आदि बेचने का काम होता है। इसके अलावा यहां पर मारबल, स्टील ग्रिल की भी बिक्री होती है। अपनी दुकानदारी चलाने के लिए लोग फुटपाथ का सहारा ले रहे हैं। दुकान का सामान बाहर रखकर राहगीरों के चलने वाले स्थान पर कब्जा कर रखा है। उनके इस रवैये से चौड़ी सड़क दिन में संकरी नजर आती है। लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है। जिम्मेदार नगर निगम कब्जा हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


सड़क पर ढोते माल
बीकेडी से खंडेराव गेट मार्ग पर बनी कई दुकानें में तो अच्छी जगह है लेकिन कुछ में बहुत सीमित हैं। छोटे दुकानदारों की दुकान तो फुटपाथ के ही सहारे चल रही है। ऐसे दुकानदार अपना काफी सामान तो फुटपाथ के बाहर ही रखते हैं। बड़े दुकानदारों भी फुटपाथ पर माल का निर्माण व सामान रखते हैं। ऐसे में जब माल ढुलाई होती है तो लोडर सड़क पर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपान के ठेले भी लगते
दुकानदारों को देखादेखी जहां-तहां जगह मिलने पर खानपान के ठेले भी फुटपाथ पर ही रहते हैं। इनका स्वाद लेने के लिए लोग सड़क तक खड़े हो जाते हैं। मार्ग पर वाहन गुजरने की वजह से दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है।


डेढ़ माह पूर्व हटवाया था
डेढ़ महीने पहले ही इस मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया था। नाले पर दुकानदार ने कब्जा कर रखा था, उसको मुक्त कराते हुए पेनाल्टी लगाई गई थी। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई थी। यदि फिर अतिक्रमण कर लिया है तो कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ पर सामान रखा मिला तो उसे जब्त कराया जाएगा। - प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed