फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar Panchayat President expressed displeasure over the lack of road repairs.

Jhansi News: सड़कों की मरम्मत न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat President expressed displeasure over the lack of road repairs.
मोंठ। हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गोसाईं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ठेकेदारों और एजेंसी को नोटिस जारी कर जल्द मरम्मत के निर्देश दिए। मीरा गोसाईं ने चेतावनी दी कि लापरवाही पर जुर्माना लगेगा और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। नमामि गंगे विभाग ने नगर के कई वार्डों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी थीं। मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाईं ने बताया कि नगरवासियों की शिकायतों के बावजूद समस्या हल नहीं हुई। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में दुरुस्त करना एजेंसी की जिम्मेदारी है। बिना अनुमति नई सड़कें खोदने पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed