फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam will be made testing lab

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने को नगर निगम बनाएगा लैब

Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam will be made testing lab
झांसी। महानगर में नगर निगम की ओर से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए नगर निगम अपनी लैब बनाएगा। नगर आयुक्त के निर्देशों के बाद निर्माण विभाग ने मशीनों की खरीद को लेकर खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। अब तक जांच के लिए सैंपल बीआईईटी में भेजे जाते थे।
विज्ञापन

महानगर में चल रहे निर्माण कार्यों में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई बार नगर आयुक्त को ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत मिली है। इसके साथ ही बुधवार को नगर आयुक्त को बिजौली गोशाला के निरीक्षण के दौरान ईंट और अन्य सामग्री के प्रयोग में गुणवत्ता का अभाव मिला था। इसे लेकर नगर आयुक्त ने हर निर्माण कार्य की सामग्री की जांच के निर्देश देने के साथ लैब तैयार करने के लिए कहा। इसे लेकर नगर निगम के निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब तक सैंपल जांच के लिए बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) भेजे जाते हैं। जहां से रिपोर्ट मिलने में कई बार वक्त लग जाता है। इसके लिए निगम खुद की लैब तैयार करेगा। लैब में विभिन्न साइटों पर चल रहे कामों की निर्माण सामग्री के सैंपल लाकर टेस्टिंग की जाएगी। हर सैंपल का रिकार्ड एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। प्रयोगशाला में आटोमेटिक कंप्रेसिव मशीन से ईंट और टाइल्स की गुणवत्ता जांची जाएगी। साथ ही स्लंप टेस्ट ऑपरेटर से सीसी मसाले में पानी के रेशियो की जांच, एग्रीगेट इंपेक्टर मशीन से स्टोन मेटल और बजरी की स्ट्रेंथ वैल्यू जांची जाएगी। इसके साथ शिवशेकर मशीन निर्माण सामग्री की ग्रेडिंग तय करेगी। चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने बताया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मशीनों की खरीद के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed