फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam team miss behaviour

पॉलिथीन पकड़ने गई टीम से व्यापारी ने की अभद्रता

Tue, 20 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam team miss behaviour
बाहर ओरछा गेट स्थित दुकान पर नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर बरामद की प्रतिबंधित पॉलीथिन।
झांसी। महानगर के ओरछा गेट बाहर शांतिभवन के पास एक किराने की दुकान से पॉलिथीन पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम ने व्यापारी ने अभद्रता कर दी। व्यापारी ने एक स्थानीय नेता को बुलाकर कार्रवाई में बाधा डाली। नगर निगम की टीम ने सोमवार को ओरछा गेट बाहर शांति भवन के पास सोवरन पाल पुत्र देवदास पाल की किराने की दुकान से 20 किलो पॉलिथीन जब्त की। इस मौके पर टीम ने शमन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की, तो दुकानदार ने विवाद शुरू कर दिया। साथ ही टीम के सदस्यों से अभद्रता की। मौके पर पहुंचे कैलाश कुशवाहा ने भी कार्रवाई के दौरान बाधा डाली। कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति बनते देख नगर निगम की टीम दुकानदार को कोतवाली ले आई। जहां काफी विवाद के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में पांच हजार रुपये का चालान काटा गया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक संजय चंद्रा, टीम लीडर सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, स्कवायड कमांडर अरविंद, मनोज, विक्रम, शमशेर, नीरज नायक, वीरेंद्र परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed