{"_id":"5faae3408ebc3e9bcf5c7714","slug":"nagar-nigam-safai-worker-burn-jhansi-news-jhs1808248185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा उठाने की जगह जला देते हैं नगर निगम सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा उठाने की जगह जला देते हैं नगर निगम सफाई कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के मेडिकल कॉलेज के नजदीक करगुवां क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी के पास नगर निगम द्वारा सालों से इलाके का कचरा जमा कर जला दिया जाता है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नही लाई गई है। जिसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
करगुवां क्षेत्र में लगभग दस हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। कुछ समय पहले कॉलोनी में कचरे डालने नगर निगम की ओर से एक डस्टबिन को रखा गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही डस्टबिन को हटा लिया गया था। तब से लेकर अब तक इलाके के लोगों व नगर निगम की ओर से कचरा डाला जाता है। लेकिन नगर निगम के द्वारा कचरा उठाने की जगह कचरे को जला दिया जाता है। जिसके चलते इलाके में धुंए का गुबार हो जाता है। जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना तक मुहाल हो गया है।
नगर निगम कर्मियों द्वारा कचरा उठाने की जगह कचरे को जला दिया जाता है। जिसके चलते इलाके में धुआं ही धुआं हो जाता है। लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - डॉ. सचिन, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
पूरे इलाके के लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है। नगर निगम की ओर से कचरा उठाने की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। - मनमोहन तिवारी, स्थानीय नागरिक
कचरा उठाने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज किसी भी अधिकारी द्वारा कोई सुध नहीं ली गई है। - नीरज प्रजापति, स्थानीय नागरिक
नगर निगम कर्मियों द्वारा कचरे में आग लगा दी जाती है। जिससे जहरीला धुआं उठने लगता है इससे दम घुटने लगता है। इलाके के लोगों द्वारा ही आग को बुझाया जाता है। - कल्याण सिंह, पूर्व कुलपति