फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam provide land for bus stand

नये बस अड्डे के निर्माण की बड़ी बाधा दूर

Thu, 16 May 2019 01:13 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 16 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam provide land for bus stand
bus stand jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। नये बस स्टैंड के निर्माण की बड़ी बाधा दूर हो गई है। नगर निगम रोडवेज को बस स्टैंड के लिए लीज पर जमीन देने को राजी हो गया है। निगम की ओर से इसका प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भी भेज दिया गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गोविंद चौराहे के पास से कानपुर रोड पर मंडी के पास तीन दशक पहले बस अड्ड शिफ्ट किया गया था। लगभग छह एकड़ के भूखंड पर बनाए गए इस बस अड्डे पर तब रोजाना लगभग डेढ़ सौ बसों का आवागमन होता था। लेकिन, अब यहां रोजाना चार सौ बसों का आवागमन होता है। ऐसे में ये बस अड्डा अब छोटा पड़ गया है। बसों के आवागमन में दिक्कत होती है, सवारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बसों के आवागमन से बस अड्डे के बाहर यातायात प्रभावित होता है। सड़क पर दिन में कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

इस स्थिति से निपटने के लिए बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने की पिछले एक दशक से कवायद जारी है। लेकिन, अब इसमें गति आई है। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड के लिए कोछाभांवर में नगर निगम की सात एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। ये जमीन रोडवेज को हस्तांतरित करने के एवज में नगर निगम ने आठ करोड़ रुपये की मांग रखी थी। इतनी रकम देने से रोडवेज से हाथ खड़े कर दिए थे। निगम से रोडवेज ने यह जमीन लीज पर मांगी थी। पिछले एक साल से ये प्रस्ताव फाइलों में दबा हुआ था। लेकिन, अब इस पर मुहर लग गई है। नगर निगम रोडवेज को बस अड्डे के लिए लीज पर जमीन देने को राजी हो गया है। अनुमति के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल बनाने की है योजना
नगर निगम ने बस स्टैंड स्थानांतरित होने के बाद खाली होने वाली जमीन के उपयोग की योजना भी बना ली है। प्राइम लोकेशन होने के चलते नगर निगम यहां शॉपिंग मॉल बनाएगा। इससे निगम की आय बढ़ेगी, साथ ही शहर के कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

मेडिकल के सामने बनेगी पार्किंग
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के सामने लगभग एक सैकड़ा नर्सिंग होम व चिकित्सकों के क्लिनिक हैं। यहां दिन भर मरीजों का आवागमन लगा रहता है। पार्किंग की व्यवस्था न होने की वजह से लोग अपनी गाड़ियां यहां-वहां जहां जगह मिली, वहीं खड़ी कर देते हैं। इससे सड़क का यातायात बाधित होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम मेडिकल कालेज के सामने पार्किंग बनाने जा रहा है। सड़क के किनारे ग्रिल भी लगाई जाएगी, ताकि गाड़ियां सड़क पर खड़ी न की जा सकें। निर्धारित स्थान पर ही रखी जाएं।



बस अड्डे के लिए नगर निगम रोडवेज को लीज पर जमीन देगा। नगर विकास विभाग से इसकी अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा मेडिकल कालेज के सामने पार्किंग भी तैयार की जा रही है। इन दोनों कामों से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। लोगों को राहत मिलेगी।
- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी /नगर आयुक्त - नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed