{"_id":"5f6517778ebc3e4b3b7ee479","slug":"nagar-nigam-parshad-corona-test-jhansi-news-jhs1766039147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच कराने नहीं पहुंचे 25 पार्षद, आज होगी सदन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच कराने नहीं पहुंचे 25 पार्षद, आज होगी सदन की बैठक
विज्ञापन
नगर निगम में कोरोना की जांच करवाते पार्षद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम में शुक्रवार को हुई कोरोना जांच के दौरान 25 पार्षद जांच कराने नहीं पहुंचे। महापौर समेत 45 पार्षदों ने ही कोरोना जांच कराई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में सदन की बैठक होगी। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। जांच न कराने वाले पार्षदों को अलग बैठाया जाएगा। शुक्रवार को सभागार को सैनिटाइज कराया गया।
नगर निगम में शनिवार को होने वाली सदन की बैठक से पहले शुक्रवार को पार्षदों की कोरोना जांच कराई गई। इस दौरान सुबह से ही पार्षद नगर निगम पहुंच गए थे। दोपहर को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन किट के जरिए पार्षदों की जांच की। इस दौरान पार्षदों समेत कुल 55 लोगों की जांच हुई। जांच के दौरान तमाम पार्षदों ने विरोध जताया। जिस पर पार्षदों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में 60 निर्वाचित और 10 मनोनीत पार्षदों समेत अधिकारी हिस्सा लेंगे।
------------
जांच न कराने वाले चर्चा के घेरे में
नगर निगम में शुक्रवार को जांच न कराने वाले पार्षदों को लेकर चर्चा का आलम रहा। नगर निगम मेें चर्चा रही कि पार्षदों को जांच कराकर समाज को संदेश देना चाहिए था कि वे कोरोना के दौर में सेहत को लेकर सजग हैं। कई पार्षदों ने जांच न कराने वाले पार्षदों को बैठक में प्रवेश न देने की मांग की है।
विज्ञापन
----------
बजट पर लगेगी मुहर, उठेंगे कई मामले
नगर निगम सदन की बैठक आठ महीने बाद हो रही है। इस दौरान कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित करीब 34445 लाख रुपये के बजट पर मुहर लगेगी। इस दौरान पेट्रोल पंप, डीजल चोरी, वाहनों की खरीद समेत कई मामले उठेंगे। बैठक को लेकर पार्षदों में भी खासा उत्साह है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि कोरोना काल में बजट में कटौती की गई है। इसे लेकर चर्चा होनी है। पार्षदों के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा कि आवश्यक कार्यों को ही शामिल करें। साथ ही बड़े प्रोजेक्ट्स को पीपीपी और बीओटी मॉडल पर काम कराने के लिए विचार किया जाएगा।
----------
अधिकारियों की जांच को लेकर उठे सवाल
नगर निगम में शुक्रवार को कई पार्षदों ने अधिकारियों द्वारा कोरोना जांच न कराने का मुद्दा उठाया। इसे लेकर पार्षदों ने रोष भी जताया। बाद में कुछ अधिकारियों ने जांच भी कराई। बताया कि अधिकारी समय-समय पर जांच कराते रहे हैं।