फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam Mudda clean jhansi and swachata mission

नगर निगम : सदन की बैठक में गूंजेगा स्वच्छ भारत मिशन का मुद्दा

Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam Mudda clean jhansi and swachata mission
झांसी। नगर निगम में सदन की बैठक कराने की मांग फिर से उठने लगी है। काफी लंबे समय से स्थगित चल रही बैठक में स्वच्छ भारत मिशन का मुद्दा गूंजेगा। इसे लेकर पार्षदों ने तैयारी कर ली है। मंगलवार को कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर को पत्र देकर बैठक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम सदन की बैठक 19 सितंबर को आयोजित की गई थी। बैठक में नए प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी और बैठक को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद दिवाली से बैठक कराने के लिए सहमति बनी, लेकिन विशेष कारणों से बैठक को फिर स्थगित कर दिया। अब कार्यकारिणी सदस्यों ने सदन की लंबित बैठक और कार्यकारिणी की पुनरीक्षित बजट की बैठक कराने की मांग की है। इस बार बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की जागरूकता के नाम पर हुए खर्च को लेकर सवाल उठाए जाएंगे। कार्यकारिणी सदस्य और पार्षद महेश गौतम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में जागरूकता को लेकर हुए खर्च का विवरण नगर निगम से मांगा गया था, लेकिन अधिकारी इसे छिपा रहे हैं। सदन की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। मांग करने वालों में विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू, विमल किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed