फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam jurmana

टेलिकॉम कंपनी ने बिना अनुमति खोद डाली सड़क, निगम ने ठोंका 1.25 लाख का जुर्माना

Sun, 30 Oct 2022 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam jurmana
झांसी। निजी टेलिकॉम कंपनी ने बिना अनुमति के ही सड़क को खोदकर चौपट कर दिया। नगर निगम प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए कंपनी पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। निगम अफसरों का कहना है कि कंपनी से जल्द ही जुर्माने की पूरी रकम वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में टेलिकॉम सेवा को आधुनिक करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में निजी टेलिकॉम कंपनियां खोदाई कर रहीं हैं। सीयूजीएल एवं एयरटेल कंपनी ने कार्यों की अनुमति ली लेकिन, कई जगह बिना इजाजत के ही काम शुरू कर दिया। जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि सीयूजीएल ने बिना अनुमति के ही रोड कटिंग शुरू कर दी। इस पर कंपनी पर सवा लाख का जुर्माना ठोंका है। एक्सईएन एनएम सिंह के मुताबिक सीयूजीएल कंपनी को 51.45 किमी रोड कटिंग की इजाजत दी गई थी। कंपनी ने अभी तक सिर्फ 32.45 किमी सड़क में पैच कराए। इसके अलावा 18.64 किमी लंबी सड़क में काम नहीं कराया गया। इस काम के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। एयरटेल कंपनी को 7.83 किमी रोड कटिंग की इजाजत दी गई थी। कंपनी ने 1.13 करोड़ रुपये रोड कटिंग के तौर पर दिए हैं। जियो डिजिटल को 51.57 किमी रोड कटिंग की इजाजत थी लेकिन, अभी सिर्फ 20.67 किमी रोड की ही भराई हुई है। इनको तीस नवंबर तक काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कंपनियों ने जिन सड़कों की पैचिंग कराने की बात कही है, उसका सत्यापन कराया जाएगा। जहां काम नहीं हुआ उसके लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। समय पर काम पूरा न करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed