{"_id":"5fe8e9c28ebc3e3f527cf962","slug":"nagar-nigam-garbage-people-disturb-jhansi-news-jhs1845741170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरे के ढेर बढ़ा रहे दुश्वारी, नगर निगम से कह - कहकर जनता हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरे के ढेर बढ़ा रहे दुश्वारी, नगर निगम से कह - कहकर जनता हारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर को स्वच्छ बनाने का दावा करने वाले नगर निगम की पोल कचरे के ढेर खोल रहे हैं। महानगर में रविवार को सफाई व्यवस्था पर छुट्टी पर रही। हालात यह रहे कि तमाम जगहों से कचरे का उठान ही नहीं हुआ। लक्ष्मी गेट से रिसाला चुंगी जाने वाले मार्ग पर पांच जगहों पर कचरा पड़ा रहा। इस दौरान लोगों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश नजर आया। मोहल्लेवासी कई बार कचरा उठाने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को गंभीर बीमारियों का डर सता रहा है।
तस्वीर- एक
कुलदीप स्कूल के पास फैला रहा कूड़ा
लक्ष्मी गेट से रिसाला चुंगी मार्ग पर स्थित कुलदीप सरस्वती स्कूल के पास रविवार को कूड़े का ढेर लगा रहा। आलम यह रहा कि आवारा जानवर पूरे दिन कूड़े पर घूम- घूमकर फैलाते रहे। हवा के साथ भी कूड़ा उड़कर सड़क पर फैलता रहा।
तस्वीर- दो
बकरा मंडी के पास
इसी मार्ग पर बकरा मंडी के पास भी कूड़ा लोगों की दुश्वारी बढ़ाता नजर आया। यहां कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई वाहन नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
तस्वीर- तीन
कैलाश रेजीडेंसी के सामने
सड़क पर स्थित कैलाश रेजीडेंसी के सामने भी कूड़ा लोगों की परेशानी बढ़ाता रहा। यहां से लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरते नजर आए। लोगों ने बताया कि कई बार कूड़ा हवा के साथ उड़कर घर और दुकानों में घुस जाता है।
विवाहघरों से निकलता है कूड़ा, सड़क पर डाल देते
लोगों का कहना है कि मार्ग पर तीन- चार विवाहघर हैं। इनमें आयोजन के बाद बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। जिसे विवाहघरों की ओर से सड़क किनारे डाल दिया जाता है। इसके कारण दिक्कत और बढ़ जाती है।
----------
लोग कहते हैं
कूड़ा उठाने के लिए कोई भी नहीं आता है। इस पूरी सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - लकी
-------
शहर को साफ रखने के लिए निगम बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन स्कूल के पास कूड़ा पड़ा रहता है। उठान न होने से दिक्कत है। - धर्मेंद्र अग्रवाल
----------
कूड़ा आए दिन परेशानी का सबब बनता है। पूरे दिन कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसको लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। - शारदा सिंह
---------
सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कूड़ा उड़कर सड़क पर फैलता है। कई बार तो दुकानों में घुस जाता है। - हार्दिक रंगलानी
----------
नगर निगम में सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान के लिए 20 बार कह चुका हूं। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। - रिंकू वर्मा, मनोनीत पार्षद