फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam dor to dor garbage collection company

जारी है कूड़ा कलेक्शन कंपनियां का अत्याचार, नगर निगम लाचार

Fri, 25 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam dor to dor garbage collection company
झांसी। नगर निगम अमला कूड़ा कलेक्शन कंपनियों की मनमानी के आगे बौना बना हुआ है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर ये कंपनियां पांच साल तक नियमों को ताक पर रखकर शहरवासियों को छलती रहीं। इस दौरान निगम को करोड़ों की चपत लगी। जिम्मेदार अफसर यह सब होता देखते रहे। मार्च 2019 में अनुबंध खत्म होने के बाद भी चार कंपनियां बेरोकटोट काम कर रही हैं। जिम्मेदार अफसर कह रहे हैं कि नोटिस जारी किया जा चुका है। अभी तक जवाब नहीं आया है। कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने पांच साल पहले महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए पांच कंपनियों ने अनुबंध किया था। अनुबंध के मुताबिक कंपनियों को महानगर में 40 फीसद घरों से यूजर चार्ज वसूलने के साथ 100 फीसद घरों से कूड़ा लेना था, लेकिन कंपनियों ने इसमें जमकर मनमानी की। इसके बाद झांसी में अनुबंधित कंपनियों के खिलाफ नगर निगम आगरा ने कूड़ा कलेक्शन में खेल करने पर मनमानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो झांसी में कारगुजारी सामने आने लगी। जांच में पता चला कि चार कंपनियों का अनुबंध मार्च 2019 में खत्म हो चुका था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश राय ने कंपनियों की मनमानी को देखते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। लेकिन दो महीने से कंपनियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसे लेकर अब नगर निगम कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं पार्षदों में कंपनियों की मनमानी को लेकर रोष है। पार्षद उमेश जोशी का कहना है कि कूड़ा कलेक्शन कंपनियां नगर निगम पर हावी हैं। नगर निगम आज तक कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सका। पार्षद भरत सेन का कहना है कि कूड़ा कलेक्शन कंपनियों ने नोटिस का जवाब न देकर निगम के आदेश को धता साबित कर दिया है। पार्षद जुगलकिशोर का कहना है कि कंपनियों ने नगर निगम को पांच साल में 25 करोड़ रुपये का चूना लगाया, लेकिन निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक कंपनियों की ओर से जवाब नहीं मिला है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed