फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam band start

बांड जारी कर नगर निगम विकास कार्यों के लिए जुटाएगा धन

Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam band start
झांसी। प्रदेश सरकार की पहल पर झांसी नगर निगम भी बांड जारी कर विकास कार्यों के लिए धन जुटाएगा। सरकार के निर्देशों को लेकर स्थानीय अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। बांड जारी होने के बाद नगर निगम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों आमंत्रित कर सकेगा। बांड के जरिए मिलने वाले धन को विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम ने हाल ही में बांड जारी किया है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई जाकर बीएसई में लिस्ट कराया था। बांड के जरिए लखनऊ नगर निगम अब तक 200 करोड़ रुपये जुटा चुका है। इसके बाद नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रदेश के सभी नगर निगमों को बांड जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बांड कब और कैसे जारी किया जाएगा, इसकी तिथि तय नहीं है। मगर निगम का बांड जारी होने के बाद विकास कार्यों में निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर से निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद निगम की आय बढ़ेगी। साथ ही वित्तीय हालत में सुधार आएगा।
विज्ञापन

---------
निवेशकों को मिलता है निश्चित रिटर्न
बांड के तहत नगर निगम आम लोगों और संस्थाओं से रकम जुटाएगा। जिसे एक निश्चित समय के लिए उधार के तौर पर लिया जाएगा। फिर बांड खरीदने वाले निवेशकों को निश्चित समय पर तय ब्याज दर के साथ रिटर्न देना होगा। साथ ही रिटर्न आयकर मुक्त होता है। नगर निगम बांड के मुताबिक विकास कार्यों को जारी रखने के लिए निगम सरकार से पैसा लेने की बजाय बांड से पैसा जुटाते हैं। लखनऊ नगर निगम ने 8.5 फीसदी सालाना ब्याज दर पर रिटर्न देने का फैसला किया है। वहीं आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर भी जल्द बांड जारी करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ऐसे जारी होगा बांड
बांड जारी करने से पहले सरकार की टीम नगर निगम आकर सर्वे करेगी। इसके साथ ही निगम के वित्तीय संसाधनों और आय को देखा जाएगा। अगर निगम का पिछले तीन वित्त वर्ष का नेटवर्थ निगेटिव न रहा हो और कोई लोन डिफाल्ट न होगा, तो सेबी के नियमों के तहत बांड जारी किया जाएगा।

नगर निगम का बांड जारी करने की कार्रवाई शासन स्तर से होगी। शासन स्तर से अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। बड़े प्रोजेक्ट के लिए यह अच्छा विकल्प है। अभी सरकार ने लखनऊ नगर निगम के बांड जारी किए हैं। सरकार के निर्देश के बाद इस मामले में आगे बढ़ा जाएगा।
राजकिशोर, लेखाधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed