{"_id":"6807ee7d29a56813560e4afc","slug":"nafees-has-the-horoscope-of-719-criminals-biometric-identity-will-be-recorded-along-with-crime-record-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-539341-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नफीस के हवाले 719 बदमाशों की कुंडली, क्राइम रिकार्ड के साथ दर्ज कराई जाएगी बायोमेट्रिक पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नफीस के हवाले 719 बदमाशों की कुंडली, क्राइम रिकार्ड के साथ दर्ज कराई जाएगी बायोमेट्रिक पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस बदमाशों की कुंडली तैयार करने में जुटी हुई है। अब उनके बायोमेट्रिक पहचान समेत पूरे क्राइम रिकार्ड को दर्ज कराया जाएगा। इसे राष्ट्रीय स्तर के नेशनल ऑटोेमेटिक फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नफीस) से जोड़ दिया जाएगा। इससे इन अपराधियों की पूरे देश में कहीं से पहचान हो सकेगी। पिछले चार माह के दौरान 719 अपराधियों के फिंगर प्रिंट जुटाए जा चुके।
एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की ओर से विकसित इस सॉफ्टवेयर की मदद से शातिर बदमाशों पर निरंतर निगहबानी रखी जा सकेगी। अभी तक बदमाशों के नाम, पता थाना स्तर पर सिर्फ रजिस्टर में दर्ज रहते थे। शातिर बदमाश इसका फायदा उठाते थे। वह अपना नाम पता बदलकर वारदात अंजाम दे डालते हैं। इसके बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती। बदमाशों के दूसरे इलाकों में वारदात करने पर भी उनकी पहचान कराने में परेशानी होती है। इसे दूर करने के लिए थानों में स्थापित सीसीटीएनएस (अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम) सेल के जरिए फिंगर प्रिंट समेत अन्य रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
थानावार रजिस्टर चार में दर्ज अपराधियों को बुलाकर उनके फिंगर प्रिंट समेत अन्य डाटा लिए जा रहे हैं। यह पूरा डेटा केंद्रीय सर्वर में अपलोड होगा। डेटा अपलोड होने के बाद बदमाश अपना नाम, पता छुपा नहीं सकेंगे। पांच साल के दौरान लूट, छिनैती, चोरी जैसे अन्य अपराध करने वाले बदमाशों के डाटा एकत्रित किए जा रहे हैं। थानेवार सक्रिय बदमाशों के डेटा भी सुरक्षित रखे जाएंगे। इसकी मदद से रेलवे स्टेशन में छिनैती समेत अन्य वारदात करने वाले बदमाशों की भी पहचान करने में आसानी होगी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि जनपद के सभी थानों से डाटा अपलोड हो रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन