फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Naag panchmi to be celebrated on Third Monday of saawan

सावन के तीसरे सोमवार को मनाई जाएगी नाग पंचमी

Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Naag panchmi to be celebrated on  Third  Monday of saawan
सावन के तीसरे सोमवार को मनाई जाएगी नाग पंचमी
विज्ञापन

झांसी। भगवान शिव के प्रिय पावन महीने सावन के तीसरा सोमवार (5 अगस्त) को नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और कन्या राशि का चंद्रमा होने के कारण इस दिन महादेव और नाग देवता की पूजा का विशेष लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक विद्वानों के अनुसार 125 साल बाद सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी का पर्व पड़ रहा है।
सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। जगह - जगह भक्त भोले बाबा की भक्ति में विभोर हो जाते हैं। सावन में ही नाग पंचमी का भी पर्व मनाया जाता है। नाग देवता को भगवान शिव अपने गले में धारण किए हैं। इससे श्रद्धालुओं में नाग देवता की नाग पंचमी पर पूजा विशेष रूप से की जाती है। धार्मिक एवं ज्योतिषीय मान्यता है कि काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए नाग पंचमी पर पूजा एवं अनुष्ठान करना विशेष फलदायी रहता है। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी पर हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग व कन्या राशि का चंद्रमा है। इससे पहले 125 साल पूर्व सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया गया था। उनके अनुसार नाग पंचमी की तिथि चार अगस्त को शाम 6 बजकर 48 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो सोमवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इस अवधि में नाग देवता की पूजा लाभकारी होगी।
विज्ञापन

कालसर्प दोष की पूजा होती है नाग पंचमी पर
कालसर्प दोष कुंडली में एक ऐसा योग है, जिससे व्यक्ति आर्थिक एवं शारीरिक रूप से काफी पीड़ित रहता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दोष से पीड़ित व्यक्ति नाग पंचमी पर पूजा एवं अनुष्ठान करवाकर इससे निवारण पा सकता है। वहीं इस दिन नाग की बामी की भी पूजा की जाती है। नाग पंचमी को श्रेष्ठ पंचमी भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed