{"_id":"6aa9af4f54132698730a70a3","slug":"mystery-deepens-over-llb-students-death-police-searching-for-the-car-jhansi-news-c-11-jhs1019-877645-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एलएलबी छात्र की मौत की गुत्थी उलझी, कार को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एलएलबी छात्र की मौत की गुत्थी उलझी, कार को तलाश रही पुलिस
Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बीए एलएलबी छात्र परवेज अली की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी उलझ गई। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में परवेज एक कार से उतरता दिख रहा है। पुलिस अब इस कार का तलाश रही है। छानबीन के बाद मिले अहम सुराग से जांच अब हत्या की ओर मुड़ गई है। शुरुआत में पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हत्या की बात साफ हो गई। परिजनों की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने मंगलवार को नगरा हाट मैदान और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही छात्र को लेकर गए रैपिडो चालक से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि परवेज पहले सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी गया था। वहां उसके दोस्त भी थे। यहां यह लोग करीब तीन घंटे तक रहे। इसके बाद रैपिडो से नगरा हाट मैदान पहुंचा था हालांकि, इसके बाद उसकी गतिविधियों के बारे में अभी पुख्ता तरीके से कुछ मालूम नहीं चल सका है। रैपिडो चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छात्र के आने-जाने वाले रास्तों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसके बाद सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी और नगरा हाट मैदान के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नगरा हाट मैदान पहुंचने के बाद परवेज किन लोगों के संपर्क में था।
नशे की तस्करी से भी जुड़े तार खंगाल रही पुलिस
छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि परवेज नशे की तस्करी से जुड़े काम में भी शामिल था। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी विवाद में उसकी हत्या तो नहीं की गई। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है। परवेज आधी रात के बाद नगरा हाट मैदान में घायल अवस्था में मिला था। उसके पैर पर दांतों से काटने जैसे करीब छह निशान और सिर में चोट मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इस मामले में अहम सुराग मिले हैं। उनके आधार पर आगे की जांच कराई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।
विकास कुमार, एसएसपी