{"_id":"5f3993d28ebc3e4ae11f4b18","slug":"murders-arrest-jhansi-news-jhs173978957","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली ठेकेदार की हत्या करने वाले पिता समेत तीन पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली ठेकेदार की हत्या करने वाले पिता समेत तीन पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
murders arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को मऊरानीपुर की कुरैचा नदी पर विवाद के चलते मछली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता समेत तीन पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
एसपी राहुल मिठास ने बताया कि मंलवार की रात चित्रकूट के कर्वी निवासी मछली ठेकेदार सुखराम को मऊरानीपुर की कुरैचा नदी में मछली पकड़ने के विवाद में गोली मार दी थी। ग्वालियर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चतुर्भुज, अजय, रोहित, राहुल, करण, दिलीप, मेवा मुखिया, पहलवान उर्फ धीरेंद्रर व बाबा उर्फ अयोध्या पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थीं।
उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता व सर्वेलॉस टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर ने सूचना मिलने के बाद गरौठा चैराहा से थाना मऊरानीपुर के चतुर्भुज गांव निवासी दिलीप खंगार, रोहित खंगार, करन खंगार व चतुर्भुुज खंगार को पकड़ा। आरोपी दिलीप व करन के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी कई दिनों से नदी पर पहुंचकर अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे थे। जिसकी खबर मिलने के बाद मंगलवार को नदी पर पहुंचे सुखराम से विवाद होने के बाद तमंचे से मुंह पर गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि फरार पांच आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी करन खंगार, रोहित खंगार व दिलीप पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।