फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Murder of old man due to superstition

टोना टोटका को लेकर युवक ने की वृद्ध की हत्या

Sun, 11 Aug 2019 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Murder of old man due to superstition
टोना टोटका को लेकर युवक ने की वृद्ध की हत्या
विज्ञापन

दतिया। ग्राम दुरसड़ा में रविवार की सुबह एक युवक ने भैंस पर टोना टोटका के शक में एक पचहत्तर वर्षीय वृद्ध की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। चार दिन पहले आरोपी युवक का भैंस पर टोटका को लेकर वृद्ध की पत्नी से विवाद हुआ था। वृद्ध की पत्नी ने इसकी रिपोर्ट दुरसड़ा थाना में दर्ज भी करवाई थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार की शाम फिर आरोपी का वृद्ध के परिजनों से विवाद हुआ था जिसमें उसने वृद्ध की हत्या की बात कही थी। रविवार को सुबह जब वृद्ध दूध लेकर आ रहा था तभी आरोपी उसके दरवाजे पर ही फावड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया था जिसे पुलिस ने दतिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
दुरसड़ा के अंबेडकर पार्क के पास रहनेवाला भैयालाल (75) पुत्र मगन अहिरवार शनिवार की सुबह छह बजे गांव के बस स्टैंड पर दूध खरीदने गया। जब वह दूध लेकर वापस घर लौट रहा था तभी पहले से ही घात लगाये बैठे उसके पड़ोसी राजू अहिरवार (35) पुत्र मुल्लू अहिरवार ने पीछे से वृद्ध के सिर में फावड़ा मार दिया। फावड़ा लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुये ग्वालियर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। ग्वालियर में पीएम के बाद वृद्ध के शव को दुरसड़ा लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर दुरसड़ा पुलिस सहित एसडीओपी भांडेर राजीव चतुर्वेदी तथा एफएसएल अधिकारी सतीश मान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पुत्र आत्माराम अहिरवार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं घटना के बाद भागे आरोपी को पुलिस ने दतिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चार दिन पहले हुआ विवाद
आरोपी राजू ने चार दिन पहले वृद्ध की पत्नी कस्तूरी से रास्ते में कहा था कि तुम लोगों ने उसकी भैंस पर कुछ कर दिया जिससे वही बीमार हो गई है। कस्तूरी के मना करने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौज कर धक्का मुक्की करके उसे गिरा दिया जिससे उसे चोटें आईं। जिसकी रिपोर्ट कस्तूरी ने थाना में दर्ज कराई थी। इसके बाद शनिवार को जब पाड़े की मौत हुई तब राजू का फिर से वृद्ध भैयालाल से विवाद हो गया था। जिसमें उसने हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने मौका मिलते ही उसने वृद्ध की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed