फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder of an old woman living alone in the house

घर में अकेली रह रही वृद्धा की हत्या

Sun, 18 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
murder of an old woman living alone in the house
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के पुलिया नंबर नौ रेलगंज क्षेत्र में घर में अकेले रह रही वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची बेटी ने आसपास के लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा तो भीतर फर्श पर उसकी मां की लाश पड़ी थी। शव को देखकर लग रहा है कि हत्या शुक्रवार को किसी वक्त की गई है। फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल से सुबूत इकट्ठा करती रही। डॉग स्क्वॉड भी किसी अंजाम पर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ के रेलगंज निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त खूबीराम की मौत के बाद से उनकी पत्नी दुर्गा देवी (70) घर में अकेली रहती थीं। उनकी इकलौती बेटी द्रोपदी है जो नगरा में अपनी ससुराल में रहती है। दो दिन से दुर्गा देवी के घर के बाहर लोहे की ग्रिल पर ताला लगा हुआ था। शनिवार की देर शाम पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तो उन्होंने इसकी सूचना नगरा में रहने वाली उनकी बेटी द्रोपदी को दी। जानकारी होने पर बेटी तत्काल मां के घर पहुंच गई। पड़ोसियों की मदद से बाहर लगा हुआ ताला तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भीतर के कमरे में पहुंचते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां का शव रक्तरंजित अवस्था में औंधा पड़ा हुआ था। मुंह के नीचे तकिया लगा हुआ था, जबकि सिर से खून बह रहा था। इससे जान पड़ रहा था कि हत्यारे ने पहले तकिया से मुंह दबाया और सिर पर पीछे की ओर किसी भारी चीज का वार किया, जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हुई। घर का सामान बिखरा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट के इरादे से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड वृद्धा के घर से निकलकर मानिकपुर रेलवे ट्रैक से दस कदम पहले पहुंचकर रुक गया। इससे पुलिस किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी। देर रात तक पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed