फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder disclosure

प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
murder disclosure
murder disclosure
झांसी। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव के पास एक कुएं में मिली युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने रविवार को सुलझा दी है। प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के एक युवक ने पिता व चाचा के साथ मिलकर गला दबाने के बाद नारायण की हत्या कर बाइक सहित कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, पिता व चाचा फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

20 फरवरी की सुबह थाना मऊरानीपुर के कुंवरपुरा गांव निवासी नारायण उर्फ नेपाली का शव व बाइक कुएं में मिली थी। नारायण 18 फरवरी को घर से किसी कार्य से निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव व बाइक को निकाला था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के एक युवक ने हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। हिरासत में लेने के बाद आरोपी से पूछताछ पर पता चला कि नारायण के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। इसका विरोध करने के बाद भी नारायण नहीं मान रहा था। इस पर 18 फरवरी को उसे फोन कर बुलाकर दोनों एक खेत पर पहुंचे थे। यहां दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद आरोपी पुष्पेंद्र के पिता फरसाराम व चाचा जमुना भी पहुंच गए थे। अधिक नशा होने के बाद तीनों ने मफलर से गला दबाने के बाद नारायण को मार डाला था। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए नारायण को कुएं में बाइक समेत फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। एसपी राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस आरोपी के चाचा व पिता की तलाश कर रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। टीम में मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह, देवरी चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय, भूपेंद्र, सूर्यवली व संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed