फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder case lover

अवैध संबंधों के शक में की थी प्रेमिका की हत्या

Wed, 05 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 05 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
ओरछा। रविवार की रात पावर हाउस कॉलोनी में गोली मार कर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में झांसी की पालीटेक्निक पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी प्रभारी ने अवैध संबंधों के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। गिरफ्तार दरोगा मूल रूप से बांदा का रहने वाला है।
विज्ञापन




  पुलिस के मुताबिक ओरछा में रहने वाली कांति झारखड़िया के झांसी के सीपरी थाना अंतर्गत पालीटेक्निक पुलिस चौकी प्रभारी दीपक दुबे से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहे थे। कुछ दिनों से दीपक को शक था कि कांति ने किसी और से भी अवैध संबंध स्थापित कर लिए हैं।
विज्ञापन




 इसी बात को लेकर दोनों में कुछ दिनों से तकरार चल रही थी। चौकी प्रभारी छुट्टी लेकर  रविवार को रात के समय अपनी बुलेट मोटर साइकिल से ओरछा में पावर हाउस कालोनी स्थित कांति के निवास पर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी। उसका पुत्र अपने मामा के पास दिल्ली गया हुआ था। दीपक ने यहां पर पहले शराब पी। इसके बाद वह कांति से झगड़ने लगा। झगड़े के दौरान आवेश में आकर उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कांति की कनपटी में गोली मार दी। वारदात के बाद वह हड़बड़ी में अपनी चप्पल मौके पर ही छोड़कर मोटर साइकिल लेकर झांसी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर पहुूंची पुलिस को मौके पर शराब की बोतलें, चप्पल तथा 9 एमएम का खोखा मिला। आसपास के सूत्रों से मिली जानकारी, चप्पल तथा 9 एमएम के खोखे के सहारे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में देर नहीं लगी। सबूत इकट्ठा करने के लिए दरोगा के मोबाइल की काल डिटेल भी निकलवाई गई। हत्या में दरोगा की संलिप्तता पाए जाने पर  टीकमगढ़ एसपी निमिष अग्रवाल ने झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात की। इसके बाद एसडीओपी निवाड़ी केआर सिजौरिया व पुलिस निरीक्षक दिलीप यादव के साथ पुलिस को झांसी भेजा गया। झांसी से चौकी प्रभारी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को वारदात में दो अन्य लोगों के होने का भी संदेह है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed