फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder case enter on sub inspector - vijendra yadav

थानेदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो घेरेंगे विधानसभा

Sat, 12 Oct 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
murder case enter on sub inspector - vijendra yadav
murder case enter on sub inspector - vijendra yadav - फोटो : DEHAT
थानेदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो घेरेंगे विधानसभा
विज्ञापन

गुरसराय। पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र यादव एवं आरजेडी झारखंड की प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने शुक्रवार को करगुवां पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। विजेंद्र यादव ने चेतावनी देते हुए कहा यदि एक हफ्ते के अंदर थानेदार पर मामला दर्ज नहीं किया गया तो 20 अक्तूबर को लखनऊ विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
आरजेडी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने इस घटना को पुलिस प्रशासन की मिलीभगत का एक हिस्सा बताते हुए कहा कि आरजेडी ने सदैव सामाजिक न्याय की लड़ी है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। यहां परिजनों को बगैर बताए शव का दाह संस्कार कर दिया जाता है। शांति ढंग से किये जा रहे धरना से लोगों को उठाकर जेल भेज दिया जाता है। आरजेडी न्याय की लड़ाई के साथ है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि इस न्याय की लड़ाई का बिगुल बज चुका है। पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामले को लेकर 10 अक्तूबर को महासभा के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देकर उनके आवास का घेराव कर गिरफ्तारी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ज्ञापन भेजा था। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं पत्नी को ए क्लास की नौकरी दी जाए। उनके साथ यदुवंशी महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आर. एस. यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण यादव, बुंदेलखंड प्रभारी हरमेश यादव, दिल्ली युवा अध्यक्ष मनीष यादव, उत्तर प्रदेश प्रभारी कपिल मुनि यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बहादुर फिर पहुंचे करगुवां
शुक्रवार को तेज बहादुर सिंह यादव सहित अन्य लोगों को रिहा कर दिया गया। वह अपने साथियों के साथ पुन: करगुवां गांव आए और पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से भेंट कर न्याय की लडा़ई में साथ रहने की बात कह कर अपने घर चले गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन से शांति पूर्वक धरना करने की अनुमति मांगी थी लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण अनुमति नहीं मिली। प्रदेश में एनकाउंटर की स्थिति पुन: न बने इसके लिए लडा़ई जारी रहेगी।

घटना के बाद से ही गांव में तैनात है पुलिस
गुरसराय। पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामले की खबर उत्तरप्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी आग की तरह फैलती जा रही है। पुष्पेंद्र के परिजनों को सांत्वना देने के लिए नेताओं का आना जारी है। सभी न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस करगुवां गांव में मुस्तैदी से डेरा डाले हुए है। हर पल की खबर अपडेट की जा रही है। वहीं गांव में पुष्पेन्द्र की मौत को लेकर मातम छाया हुआ है। पुष्पेन्द्र यादव की पत्नी की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने पति की हत्या की है। षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed