{"_id":"648dfad0b5098c39990ab1ce","slug":"municipal-executive-will-approve-the-budget-of-259-billion-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-117734-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नगर निगम की कार्यकारिणी देगी 2.59 अरब के बजट को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नगर निगम की कार्यकारिणी देगी 2.59 अरब के बजट को मंजूरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 19 जून को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस बार 2.59 अरब बजट को मंजूरी दी जाएगी। हालांकि, निगम को इस वित्तीय वर्ष में 2.13 अरब आय का अनुमान है। मगर पिछले वित्तीय वर्ष में 1.66 अरब बचत होने की वजह से इस बार भी नगर निगम का खजाना भरा रहेगा।
शहर के विकास कार्यों का खाका नगर निगम प्रशासन ने तैयार कर लिया है। आय-व्यय से संबंधित बजट 19 जून को नगर निगम की कार्यकारिणी के सामने रखा जाएगा। इसमें गृहकर, किराया, स्टांप ड्यूटी, दुकानों का प्रीमियम, भूमि, भवन की बिक्री, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज, पार्किंग शुल्क समेत विभिन्न श्रोतों से आय 2.13 अरब होने का अनुमान है। जबकि, व्यय 46 करोड़ रुपये अधिक होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस घाटे को नगर निगम पिछले वित्तीय वर्ष में हुई बचत से पूरा किया जाएगा।