फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal corporation properties will be safe from software

सॉफ्टवेयर से सुरक्षित होंगी नगर निगम की संपत्तियां

Thu, 07 Jul 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation properties will be safe from software
झांसी। नगर निगम की संपत्तियों को चिह्नित करने के लिए नगर निगम द्वारा (जियोग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) जीआईएस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। तकनीक के माध्यम से नगर निगम की संपत्तियों की मैपिंग की जाएगी। जमीन पर कब्जा होते ही सैटेलाइट के माध्यम से नगर निगम में सूचना पहुंचेगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही तकनीक को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की जमीन, नाले, सार्वजनिक स्थल, मार्केट, पार्क सहित नगर निगम की संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत शहर की पचास हेक्टेयर से अधिक संपत्तियों को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। लेकिन अब नगर निगम की संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम द्वारा जीआईएस तकनीक से मैपिंग कराई जाएगी। मैंपिंग तैयार होने के बाद नगर निगम की संपत्तियों का नक्श तैयार कर सुरक्षित किया जाएगा। मैप में दर्ज संपत्तियों पर किसी भी तरह की गतिविधि अथवा कब्जा होने पर साफ्टवेयर के माध्यम से नगर निगम पर सूचना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि नगर निगम की संपत्तियों को जीआईएस तकनीक से मैपिंग कराई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही तकनीक को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed