फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation: More than 100 NOCs are pending for one and a half months

नगर निगम: डेढ़ महीने से लंबित पड़ीं हैं 100 से ज्यादा एनओसी

Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: More than 100 NOCs are pending for one and a half months
- अपर नगर आयुक्त ने लिपिक से स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नियमों को ताक पर रखकर नगर निगम में महीनों तक एनओसी जारी नहीं की जा रही है। हाल ये है कि निगम में डेढ़ महीने से सौ से ज्यादा अनापत्ति प्रमाणपत्र की पत्रावलियां लंबित पड़ी हुई हैं। इस पर अपर नगर आयुक्त ने भी नाराजगी जताई है। साथ ही लिपिक का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दे दिए हैं।

कुछ दिन पहले तीन दिन से संपत्ति विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र पत्रावलियों का समय से निस्तारण न होने पर आवेदकों ने अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता से मिलकर समस्या बताई थी। जब अपर नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग में जाकर जानकारी मांगी तो 23 अप्रैल को 18 और 24 अप्रैल को 13 एनओसी पत्रावलियों का निस्तारण कराया गया। साथ ही सहायक नगर आयुक्त और संपत्ति लिपिक को दो दिन में एनओसी पत्रावलियों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, नगर निगम में अब भी डेढ़ महीने से सौ से ज्यादा पत्रावलियां लंबित पड़ी हुई हैं। जबकि, सबकुछ ठीक मिलने पर अधिकतम 15 दिनों में एनओसी जारी करने का नियम है। अपर नगर आयुक्त का कहना है कि इस प्रकरण में संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed