{"_id":"69938481134b89a79b0c4d1f","slug":"municipal-corporation-locks-marriage-hall-and-42-shops-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-740954-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाहघर और 42 दुकानों पर नगर निगम ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाहघर और 42 दुकानों पर नगर निगम ने जड़ा ताला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लगभग सात सालों से बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम की टीम ने सोमवार को मसीहागंज में विवाहघर और बड़ागांव गेट अंदर में 42 दुकानों को सील कर दिया। हालांकि, दुकानों का बकाया जमा करने पर सील खोल दी गई।
लहरगिर्द जोन में होटल हाईवे का 15.17 लाख रुपये गृहकर बकाया था। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस मामले में न्यायालय खफीफा जज डिवीजन झांसी में योजित वाद खारिज हो चुका है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वसूली की कार्रवाई के दौरान भुगतान न करने पर भवन को सील कर दिया गया। वहीं अंदर बड़ागांव गेट मोहल्ले में बनी 42 दुकानों को नगर निगम की टीम ने सील किया। हालांकि, बाद में नगर निगम का बकाया गृहकर का भुगतान कर दिया गया। इसके बाद दुकानों की सील खोल दी गई।