फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation gets Rs 25 lakh third place in clean air survey and Municipal Commissioner honoured

Jhansi: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर नगर निगम को मिले 25 लाख, नगर आयुक्त हुए सम्मानित

Sat, 07 Sep 2024 03:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर नगर निगम को 25 लाख रुपये मिले हैं। राजस्थान के सीएम और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नगर आयुक्त को पुरुस्कृत किया है।

विज्ञापन
Municipal Corporation gets Rs 25 lakh third place in clean air survey  and Municipal Commissioner honoured
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नगर आयुक्त को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में झांसी नगर निगम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शनिवार को जयपुर में हुए कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नगर आयुक्त को सम्मानित किया। 25 लाख का चेक भी सौंपा। 

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय गुणवत्ता और सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु प्रदूषण कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत हर साल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण किया जाता है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु प्रदूषण के लिए नगर निगम को नोडल विभाग नामित किया गया है। कार्यक्रम के तहत महानगर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए जिला स्तरीय टीम ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार की थी।
विज्ञापन

शहर में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए आईआईटी कानपुर की टीम ने सर्वे किया था। सर्वे रिपोर्ट में बताया था कि महानगर में प्रदूषण का मुख्य कारण धूल है। शहर के बीचों-बीच में ऐसे हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए, जहां पर ट्रैफिक ज्यादा रहता है और बहुत धूल उड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रदूषण कम करने का काम शुरू हुआ। जहां-जहां की सड़कें कच्ची थीं, उन्हें पक्का किया गया। मियावाकी पद्धति से पांच वन क्षेत्र बनाने का काम शुरू हुआ। इसमें जीआईसी, गुलाम गौस खां पार्क और बीयू के परीक्षा भवन के पास मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए जा चुके हैं। 18000 स्क्वॉयर मीटर में 10500 स्क्वॉयर मीटर में पौधरोपण का काम पूरा हो चुका है।


इसका परिणाम रहा कि पिछले साल से शहर की वायु गुणवत्ता में 19 फीसदी का सुधार हुआ है। वर्ष 2023-24 में सर्वेक्षण में देश के 131 शहरों ने हिस्सा लिया था। इसमें तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में झांसी का तीसरा स्थान आया है। शनिवार को जयपुर में हुए कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश को सम्मानित किया। 25 लाख का चेक भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed