फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation: Executive will be elected on June 15

नगर निगम : 15 जून को चुनी जाएगी कार्यकारिणी

Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Executive will be elected on June 15
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव की तारीख तय हो गई है। अब 15 जून को 12 सदस्यों की नई कार्यकारिणी चुनी जाएगी। संख्या बल के आधार पर भाजपा का उपसभापति बनना तय है। मगर नौ से 10 सदस्य जिताने के लिए भाजपा ने गोलबंदी शुरू कर दी है। भाजपा निर्दलीय और बागी पार्षदों को अपने खेमे में करने में जुटी है।
पिछले महीने हुए निकाय चुनाव में इस बार भाजपा को सदन में पूर्ण बोर्ड मिला है। पार्टी के 38 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। जबकि, बसपा के सात और कांग्रेस के चार, आप का एक पार्षद चुनाव जीता है। सपा का इस बार खाता तक नहीं खुला है। वहीं, 10 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। अब 12 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने है, जिसके लिए 15 जून को चुनाव होना है। चुनाव के दौरान महापौर, सांसद, विधायक, दो एमएलसी भी वोट देंगे। संख्या बल के आधार पर भाजपा के आठ कार्यकारिणी सदस्य आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। वहीं, दो निर्दलियों का समर्थन मिलने पर पार्टी नौवें सदस्य को भी चुनाव जिता सकती है। मगर भाजपा की रणनीति इस बार 10 कार्यकारिणी सदस्य जिताने की है। इसके अलावा बसपा और कांग्रेस भी अपने-अपने ज्यादा से ज्यादा सदस्य जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। पार्टी भी निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के प्रयास में हैं। हालांकि, इस बार भी भाजपा का ही उप सभापति बनना तय है।
विज्ञापन

-------------

मेयर को हो गई देर, बिन बैठक लौट आए सात निर्दलीय पार्षद
शनिवार को एक निजी होटल में मेयर के साथ सात निर्दलीय पार्षदों की बैठक होनी थी। पार्षदों ने बताया कि उन्हें मेयर ने सुबह 10 बजे बुलाया था। मगर वो पौने ग्यारह बजे तक नहीं पहुंचे। पार्षद रिसेप्शन में बैठे रहे और फिर उठकर चले आए। इसके बाद पार्षदों के पास दोबारा होटल आने के लिए फोन आता रहा मगर वो नहीं गए। वहीं, मेयर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि कुछ निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए संपर्क में हैं। मगर उन्हें शामिल कराने का फैसला संगठन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed