फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal corporation backward in collecting vaccine data

वैक्सीन का डाटा इकट्ठा करने में नगर निगम पिछड़ा

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation backward in collecting vaccine data
झांसी। कोविड वैक्सीनेशन का डाटा इकट्ठा करने में नगर निकायों की स्थिति ठीक नहीं है। खासतौर पर नगर निगम इसमें पिछड़ा हुआ है। यह बात बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में सामने आई। डीएम ने डाटा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम को एक सप्ताह व अन्य निकायों को दो दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि वोटर लिस्ट को आधार मानते हुए वार्डवार घर-घर जाकर सर्वे किया जाए। इससे साफ हो जाएगा कि कितनों को वैक्सीन लग चुकी है और कितनों को लगना शेष है। नगर निगम सर्विलांस टीमों को एक्टिव कर डाटा का डाक्यूमेंटेशन करे। इस दौरान डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ईओ, एमओ व एमओआईसी के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सीएमओ डा. अनिल कुमार, एडीएम संजय पांडेय डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम सान्या छाबड़ा, अंकुर श्रीवास्तव, राजकुमार, अतुल कुमार व धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed