फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   municipal commissioner focus on smart city works

स्मार्ट सिटी के कामों पर नगर आयुक्त का जोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
municipal commissioner focus on smart city works
स्मार्ट सिटी योजना में पिछड़ती झांसी की रैंकिंग को सुधारने के लिए नगर आयुक्त ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अधिकारियों ने महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कामों की सूची तलब की है। साथ ही हर काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त अवनीश राय ने अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कामों की समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि कमांड कंट्रोल सेंटर का काम शुरू कराने में कोई भी देरी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी तरह की दिक्कत आ रही है, तो विशेषज्ञों से बात करके समस्या को सुलझाएं। नगर आयुक्त ने पानी वाली धर्मशाला और आंतियां तालाब के जीर्णोद्धार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों ने दोनों जगहों होने वाले विकास कार्यों के लिए तैयार किए गए प्लान की जानकारी मांगी है। इस दौरान नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि किले के आसपास सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने सभी विकास कार्यों के लिए प्लान तैयार करने के साथ कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी में झांसी की रैंकिंग को सुधारना है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा, मुख्य वित्त अधिकारी एसके गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed