फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   muncipal corporation

गंदगी फैलाने वालों को दें नोटिस

Sun, 08 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Sun, 08 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
muncipal corporation
झांसी। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम व नगर पालिकाएं अभियान चलाएं। गंदगी फैलाने वालों को नोटिस दें। यह निर्देश मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने मंडलीय स्थानीय नगर निकाय के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए।
विज्ञापन


आयुक्त सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि ललितपुर नगर पालिका ने सबसे अधिक नोटिस जारी किए हैं, जो सराहनीय कार्य है। ललितपुर नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को एप्रिन पहनाकर सफाई कराई जा रही है, जो अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन


मंडल के सभी नगर निकाय इसका अनुशरण करें। नगर निगम व नगर पालिकाएं अपने संपत्ति रजिस्टर को ऑनलाइन कर दें, ताकी आम लोगों को नजूल की संपत्ति की जानकारी मिल सके। क्षेत्र में पांच से दस लाख रुपये की लागत हो रहे निर्माण कार्यों की टीएसी जांच कराई जाए। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अवस्थापना निधि व राज्य वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा की गई। शासकीय अनुदान व्यय में नगर पालिका ललितपुर व नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली के कार्यों की प्रशंसा की गई। मऊरानीपुर व कालपी नगर पालिका द्वारा शून्य व्यय पर नाराजगी जाहिर करते हुए कमिश्नर ने दो दिन में प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए।

नदीगांव में व्यय शून्य होने पर उन्होंने कहा कि यदि चेयरमैन कारागार में हैं तो उनके स्थान पर प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती हेतु शासन को पत्र लिखा जाए। बैठक में नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर आयुक्त भगवान शरण, एडीएम ललितपुर एमके त्रिवेदी, एडीएम झांसी रमाशंकर गुप्ता, एसडीएम सदर यूपी सिंह, ईओ नगर पालिका ललितपुर केएन शर्मा सहित मंडल के सभी ईओ मौजूद रहे।


राजस्व टास्क फोर्स की बैठक कल
झांसी। राजस्व टास्क फोर्स की कर वसूली एवं करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक सोमवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में होगी। बैठक में राजस्व एवं करेत्तर राजस्व से संबंधित मंडल के सभी अधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जेबी परमार्थी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed