{"_id":"592884d84f1c1b6403537842","slug":"multi-purpose-sports-hall-will-be-built-in-ghisauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिसौली में बनेगा मल्टी परपज स्पोर्ट्स हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिसौली में बनेगा मल्टी परपज स्पोर्ट्स हॉल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मल्टी परपज स्पोर्ट्स
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीना के ग्राम घिसौली में मल्टी परपज स्पोर्ट्स हॉल बनेगा। इसमें बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, जिमनास्ट, कुश्ती, कैरम, बाक्सिंग जैसे सभी इंडोर खेल खेले जाएंगे। युवा कल्याण विभाग ने आठ करोड़ का यह प्रोजेक्ट शासन को मंजूरी के लिए भिजवाया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सके और उनकी प्रतिभा सामने आए, इसके लिए मल्टी परपज स्पोर्ट्स हॉल बनवाने के लिए युवा कल्याण विभाग को जमीन चिह्नित करने और प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग के अनुसार बबीना के ग्राम घिसौली में 2,500 हेक्टेयर जमीन है चिन्हित की गई है, जो मुख्य मार्ग से सटी है। विशाल हॉल में लगभग सभी इंडोर खेल एक साथ आयोजित हो सकेंगे। इससे ग्रामीण अंचलों के बालक - बालिका खिलाड़ियों को सुविधा हासिल होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार आठ करोड़ का यह प्रोजेक्ट अप्रैल में भेजा गया था। विभाग के महानिदेशक ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है। संभावना है कि जल्द ही प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।