{"_id":"662ec77bdafc049d4d0185b4","slug":"muddy-water-coming-in-tanker-population-of-15-thousand-wandering-with-cans-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-305662-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टैंकर में आ रहा मटमैला पानी... डिब्बे लेकर भटक रही 15 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टैंकर में आ रहा मटमैला पानी... डिब्बे लेकर भटक रही 15 हजार की आबादी
विज्ञापन
- इलाके में हैंडपंप पड़े हैं खराब, सबमर्सिबल ने भी छोड़ा साथ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्मी बढ़ने के साथ ही महानगर के भांडेरी गेट इलाके में पानी का संकट गहराने लगा है। यहां लगे सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं। सबमर्सिबल में भी पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में क्षेत्र की 15 हजार की आबादी टैंकरों पर आश्रित है। मगर टैंकर में भी मटमैला पानी आ रहा है। इसके चलते लोग डिब्बे लेकर दो किमी दूर पंचवटी और कोतवाली क्षेत्र में लगे हैंडपंप से पानी भरकर ला रहे हैं।
भांडेरी गेट महानगर का सबसे घना इलाका है। यहां की 15 हजार की आबादी पानी के लिए परेशानी झेल रही है। लोग बताते हैं कि क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन डली है। टंकी बनी है, लेकिन अब तक पानी का आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। घरों में कनेक्शन तक नहीं हुए हैं। ऐसे में हैंडपंप सहारा थे, लेकिन वह भी खराब हैं। क्षेत्र में सुबह और शाम काे टैंकर आता है। लेकिन इसमें भी मटमैला पानी आ रहा है। इस पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं कर सकते। इसलिए लोग डिब्बे लेकर पंचवटी और कोतवाली क्षेत्र में लगे हैंडपंपों से पानी भरकर ला रहे हैं। लोगों का कहना है कि टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए मारामारी मच जाती है। लोगों ने पानी भरने के लिए घरों के बाहर ड्रम रखे हैं।
-- -- -- -- -- -
लोग बोले : पानी के लिए मचती है मारामारी
भांडेरी गेट इलाके में पानी के लिए मारामारी मचती है। पीने के लिए पानी दो किमी दूर से ला रहे हैं।
- सोनू कुशवाहा
-- -- -- -- --
इलाके में पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है। टैंकर से भेजा जा रहा पानी पीने लायक नहीं है।
- इमरान
-- -- -- -- -- --
पानी की पाइपलाइन डाली गई है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। क्षेत्र के सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं।
- साबिर
-- -- -- -- --
इलाके में लंबे समय से पीने के पानी का संकट है, लेकिन अधिकारी इधर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- संगीता
-- -- -- -- --
बॉक्स
नहीं आते सफाई कर्मचारी
लोगों का कहना है कि इलाके में नालियों की सफाई नहीं होती। सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप है। बीमारियां भी फैलने लगी हैं। वहीं भांडेरी गेट इलाके में स्मार्ट सिटी के तहत सार्वजनिक शौचालय बने हैं। यहां एक कर्मचारी की तैनाती है, लेकिन पानी उपलब्ध न होने के कारण शौचालयों की भी सफाई नहीं होती।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बाॅक्स-- -
हैंंडपंप ठीक कराने के लिए लिखा पत्र
वार्ड नंबर पांच प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में लगा हैंडपंप खराब है। लोगों ने हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र लिखने वालों में बाबूलाल कुशवाहा, गुरुदेव, छोटू, राजेंद्र सिंह, डालचंद्र, रजनी, महेंद्र, अतर सिंह, कोमल, सीताराम शामिल हैं।
-- -- -- -- --
वर्जन
क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। टैंकर का पानी मटमैला आ रहा है तो टीम भेजकर इसकी जांच कराएंगे। - राकेश यादव, महाप्रबंधक, जलसंस्थान
बाॅक्स-- --
केके पुरी में दिनभर नहीं हुई पेयजल आपूर्ति
केके पुरी इलाके में रविवार को दिनभर पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। केके पुरी निवासी एमएम सक्सेना एडवाेकेट ने बताया कि इलाके में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, लेकिन रविवार को नलों में पानी नहीं आया। इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। जल संस्थान के टैंकर भी इलाके में नहीं आते। पाइप लाइन से आपूर्ति का समय भी शाम पांच बजे से सात बजे तक है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं की जाती।

बाॅक्स