फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MS seats in orthopedics are eight, the hassle of diploma also ends

ऑर्थोपेडिक में एमएस की सीटें हुईं आठ, डिप्लोमा का भी झंझट खत्म

Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
MS seats in orthopedics are eight, the hassle of diploma also ends
झांसी। मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग में मेडिकल सर्जरी (एमएस) की सीटें बढ़कर आठ हो गई हैं। इसके अलावा डिप्लोमा का भी झंझट खत्म हो गया है, क्योंकि इसकी तीन सीटों को भी डिग्री में परिवर्तित कर दिया गया है। ऐसे में आठ डिग्री सीटों वाला प्रदेश का दूसरा राजकीय संस्थान झांसी मेडिकल कॉलेज बन गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभी एमएस में डिग्री और डिप्लोमा की तीन-तीन सीटें थीं। ऐसे में अधिकतर लोग डिग्री कोर्स ही करना चाहते हैं। जिनको डिग्री कोर्स में प्रवेश नहीं मिल पाता था, वो मजबूरी में डिप्लोमा करते थे। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की तरफ से पिछले साल नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) को पत्र लिखकर ऑर्थोपेडिक विभाग में एमएस की सीटें बढ़ाने की मांग की थी। साथ ही डिप्लोमा की सीटों को भी डिग्री में बदलने का अनुरोध किया था। 15 मार्च को 2021 को एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और कुछ कमियां बताते हुए सीटें बढ़ाने से इंकार कर दिया। फिर मेडिकल कॉलेज ने ऑनलाइन सुनवाई के लिए एनएमसी को पत्र लिखा। पांच दिन पहले हुए वर्चुअल संवाद में कॉलेज अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। सोमवार को एनएमसी ने प्रस्ताव मानते हुए ऑर्थोपेडिक विभाग में एमएस की आठ सीटें कर दीं। साथ ही तीन डिप्लोमा सीटों को भी डिग्री में बदल दिया।
विज्ञापन

एनएमसी ने एमएस की सीटें बढ़ाकर आठ कर दी हैं। डिप्लोमा की तीन सीटें भी डिग्री में बदल गई हैं। इसके लिए प्राचार्य, उप प्राचार्य ने भी काफी प्रयास किया। - डॉ. पारस गुप्ता, विभागाध्यक्ष, हड्डी रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed