{"_id":"631a4163f8dbe516c8178dd9","slug":"mri-machine-damage-jhansi-news-jhs2283783165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन खराब होने से मरीजों ने वापस ली एमआरआई की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन खराब होने से मरीजों ने वापस ली एमआरआई की फीस
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन पिछले दो सप्ताह से खराब पड़ी हुई है। इस वजह से आठ से दस मरीजों ने फीस वापस ले ली है। अब कॉलेज प्रशासन ने नई मशीन खरीदने की कवायद शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन 2008 में लगी थी। तब से अब तक 14 साल हो गए हैं। बढ़ी मशीन होने की वजह से आए दिन खराब रहती है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। अभी भी अगस्त के अंतिम सप्ताह से मशीन का एसी खराब चल रहा है। रोजाना 12 से 15 मरीज बिना जांच कराए लौट रहे हैं। वहीं, कई रोगियों ने जांच कराने के लिए पहले ही दो हजार रुपये फीस जमा कर दी थी।
एमआरआई मशीन का एसी सिस्टम खराब है। ये काफी पुरानी हो चुकी है। प्रयास कर रहे हैं कि नई मशीन आ जाए। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।