फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother used to make daughters sleep by feeding them sleeping pills, used to call her lover at night

बेटियों को नींद की गोली खिलाकर सुला देती थी मां, रात में बुला लेती थी प्रेमी को

Wed, 08 Jun 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mother used to make daughters sleep by feeding them sleeping pills, used to call her lover at night
झांसी। अपनी तीन बेटियों को नींद की गोली खिलाकर एक महिला अपने से 18 साल छोटे प्रेमी के साथ दो साल तक रंगरेलियां मनाती रही। दो महीने पहले महिला मौका देखकर घर में रखी नकदी व आभूषण समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई। तब से वो प्रेमी के साथ ही रह रही थी। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला की दो साल पहले गाड़ी के शोरूम में दूसरे धर्म के 28 वर्षीय युवक से मुलाकात हुई थी। महिला स्कूटर खरीदने के सिलसिले में शोरूम गई हुई थी। जबकि युवक उसी शोरूम में काम करता था। इस बीच युवक ने महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू गई। नजदीकियां बढ़ने पर युवक का महिला के घर आनाजाना हो गया। महिला का पति झांसी से बाहर कंपनी में काम करता है। यहां वो अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ रहती है। महिला की बड़ी बेटी की ओर से सीपरी बाजार थाने में की गई शिकायत में बताया कि युवक आए दिन उनके घर आ जाता था। युवक के आने पर मां तीनों बेटियों को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला देती थीं। इसके बाद मां और प्रेमी घर में एक साथ रहते थे। घर में ये सब होता देखने पर बेटियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी ने आरोप लगाया कि 27 मार्च 2022 को युवक घर पर आया था। मां ने तीनों बेटियों को नींद की गोली खिला दी थी, जिससे वे सो गईं थीं। इसी बीच मां घर में रखे 25 हजार रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये के आभूषण लेकर युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद वो युवक के साथ ही रहने लगी थी। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि बेटी की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी पुलिया नंबर नौ निवासी सैफ खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed