{"_id":"6164a03a8ebc3e05d35cdac9","slug":"mother-son-murdered-with-an-ax-in-bijauli-jhansi-news-jhs206407551","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजौली में मां-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजौली में मां-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
विज्ञापन
विजौली में हुई मां बेटे की हत्या की घटना में मौके पर तहकीकात करते डीआईजी जोगेंदर कुमार व एसपी सिट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार की दोपहर प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिजौली के बजरंग मोहल्ला में मां-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी शिवहरि मीना ने जांच के बाद हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं। परिजनों ने पैसों को लेकर चल रहे मुकदमे में राजीनामा न करने पर हत्या की बात कही है।
चंदन राठौर (45), पत्नी मीना, पुत्री शिवानी एवं मां कलावती (68) के साथ रहता था। पुलिस का कहना है चंदन ग्वालियर स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता था। उसके साथ थाना बबीना के घिसौली गांव निवासी जर्नादन उर्फ कन्नू (29) भी काम करता था।। पत्नी मीना ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले जर्नादन ने चंदन के खाते से करीब पौने दो लाख रुपये फर्जीवाड़ा करके निकाल लिए। इसको लेकर चंदन और जर्नादन के बीच ग्वालियर में मुकदमेबाजी चल रही है। समझौता करने के लिए जर्नादन काफी दिन से चंदन के पीछे पड़ा था। सोमवार को जर्नादन ने घर आने की बात कही थी। दोपहर करीब तीन बजे जर्नादन उसके घर पहुंचा। मीना और शिवानी घर के बाहर दवाई लेने गई हुई थीं। पुलिस का कहना है जर्नादन समझौता करने का दबाव बना रहा था लेकिन, चंदन राजी नहीं हुआ। इसको लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक हुई।
पुलिस का कहना है गुस्साए जर्नादन ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी चंदन के सिर पर दे मारी। तबाड़तोड़ कई वार होने से चंदन खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर उसकी मां कलावती बाहर निकल आईं। जर्नादन ने उनको भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। करीब पैंतालीस मिनट तक घटना के बारे में किसी को मालूम नहीं चला। शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाला दस साल का बच्चा खेलते-खेलते घर में चला आया। उसने बाहर आकर घर में खून फैले होने की बात बताई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। थोड़ी देर में मौके पर एसएसपी शिवहरि मीना पहुंच गए। उन्होंने खुद घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, पत्नी के आरोप के बाद पुलिस ने जर्नादन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम बबीना भी रवाना की गई है।