फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother return to ICU son asked thanku doctor

आईसीयू से सुरक्षित लौटी मां तो बेटे ने डॉक्टरों का कहा थैंक्यू

Thu, 16 Jul 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mother return to ICU son asked thanku doctor
झांसी। अंदर बड़ागांव गेट निवासी महिला पहले तो कोरोना वायरस का शिकार हुईं और फिर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती। परिजनों के मन में हर समय चिंता बनी हुई थी कि न जाने अब क्या होगा। कुछ ही दिनों में डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और महिला स्वस्थ होने लगीं। 14 दिन में कोरोना को हराकर जब घर लौटीं तो महिला के बेटे ने प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक को पत्र लिखकर डॉक्टरों का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट अंदर निवासी महिला की तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल भिजवाया। 29 जून को महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो परिजन सहम गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया। लगातार विशेषज्ञों की टीम उन पर नजर बनाए हुई थी। डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे महिला का स्वास्थ्य सुधरने लगा। दो सप्ताह तक कोरोना वायरस से लड़ने के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ हो गईं तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर लौटने पर परिजन खुशी से फूले नहीं समाए। महिला के बेटे ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर डॉक्टरों को अच्छा इलाज करने पर धन्यवाद दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी हो तो छुपाए नहीं। सरकारी अस्पताल पहुंचकर कोविड की जांच कराएं। समय रहते जांच में बीमारी पता चल जाएगी तो कुछ दिनों में स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed