फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother of one and a half year old girl commits suicide by hanging herself

Jhansi News: डेढ़ साल की बच्ची की मां ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 27 Apr 2024 04:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Mother of one and a half year old girl commits suicide by hanging herself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जालौन के धनतौली गांव में महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी डेढ़ साल की बच्ची नीचे रो रही थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसका पति आ गया। पत्नी को फंदे से लटका देख उसने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

धनतौली गांव निवासी अमित खेती-किसानी करता है। चार साल पहले उसकी बसोब गांव निवासी काेमल (25) से शादी हुई थी। परिवार में डेढ़ साल की बच्ची है। परिजनों के मुताबिक अमित किसी काम से बाहर चला गया था। उसी समय साड़ी का फंदा बनाकर कोमल उससे लटक गई। नीचे बच्ची रो रही थी। बच्ची की आवाज सुनकर जब अमित कमरे में पहुंचा तब कोमल फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर अमित घबरा गया। उसने तुरंत कोमल को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी सांस चल रही थी। पहले वह जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी मेडिकल कॉलेज में कोमल को आईसीयू में भर्ती किया गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed