फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mother killed her two child and suiside

दो बच्चों को जिंदा जलाकर महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 15 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
mother killed her two child and suiside
दो बच्चों को जिंदा जलाकर महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

चिरगांव/झांसी। रविवार की शाम चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव नंदसिया में गृह कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की जलाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला की सास खेत पर थी और परिवार के लोग तेरहवीं का सामान खरीदने के लिए गए थे। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
गांव में रहने वाले महेंद्र के पुत्र अनिल राजपूत की शादी छपार गांव में रहने वाली अनीता (26) से हुई थी। अनीता के दो बच्चे ढाई वर्षीय अर्पित एवं 9 वर्षीय पुत्री मनु थी। पिछले दिनों अनिल के दादा रामस्वरूप की मौत हो गई थी। दो दिन बाद उनकी तेरहवीं थी। घर में गम का माहौल था। रविवार को तेरहवीं का सामान खरीदने के लिए परिवार के लोग करगुवां गए हुए थे। अनीता की सास गायत्री खेत पर गई थी। घर पर अनीता और बच्चे ही थे। पुलिस का कहना है कि शाम के लगभग चार बजे अनीता ने अपने दोनों बच्चों की जलाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

आग लगने से घर से उठे धुआं को देखकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए कुंडी बजाई, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद आसपास रहने वाले सीढ़ी से छत के रास्ते घर में पहुंचे। आंगन में लगाए गए जाल से अनीता फांसी पर लटक रही थी। यह देख हड़कंप मच गया। घर के लोगों व पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अलावा मौके पर पुलिस भी पहुंची। घर के अंदर एक कमरे में दोनों बच्चे जले पड़े थे। पलंग भी पूरी तरह जल गया था। पलंग पर लकड़ी, कंडे और कपड़ा रखकर आग लगाई गई थी। पुलिस ने पूछताछ की। बताया गया कि अनीता की अपनी सास से नहीं बनती थी। घटना से गांव में शोक है। सूचना पर पहुंचे अनीता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि अनीता को मारा गया है। इस मामले में वे मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed