फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother-in-law and father-in-law along with wife nominated in case of death of hospital operator

Jhansi News: अस्पताल संचालक की मौत के मामले में पत्नी समेत सास-ससुर नामजद

Mon, 24 Jul 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law along with wife nominated in case of death of hospital operator
- 28 जून को रानीमहल के पास कार में जहर खाकर दे दी थी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। करगुवां रोड स्थित श्रीराधे कृष्णा अस्पताल के संचालक विशाल पांडेय की मौत के मामले में परिजनों ने विशाल की पत्नी रेनू द्विवेदी, ससुर हरिप्रसाद द्विवेदी एवं सास केशर देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सीपरी बाजार के जजी कॉलोनी निवासी विशाल के पिता अविनाश कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि विशाल की शादी रानीमहल मोहल्ला निवासी रेनू के साथ हुई थी। ससुर हरिप्रसाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। विशाल के ससुरालीजन उसे घर जमाई बनाना चाहते थे लेकिन, विशाल राजी नहीं था। इसको लेकर उसका पत्नी रेनू से विवाद होता था। काफी दबाव के बाद विशाल ससुराल में रहने को राजी हुआ। कुछ समय बाद यहां भी दोनों में विवाद होने लगा। ससुरालीजन भी उसके साथ हाथापाई करते थे। विशाल ने कई दफा यह बात बताई लेकिन, पत्नी की जिद के चलते वह ससुराल में रहता था।
विज्ञापन

25 जून को ससुराल में उसे पीटा गया। इससे वह बहुत दुखी थी। 28 जून को विशाल ने जहर खा लिया। पिता के मुताबिक विशाल के पास से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने अपने साथ होने वाले व्यवहार से दुखी होकर जान देने की बात लिखी। रविवार को पुलिस ने पिता अविनाश की तहरीर पर पत्नी रेनू, ससुर हरिप्रसाद एवं सास केसर देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed