फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother commits suicide leaving two month old infant girl suffering from hunger

Jhansi News: दो माह की दुधमुंही बच्ची को भूख से तड़पता छोड़ मां ने की खुदकुशी

Sun, 21 Jul 2024 05:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Mother commits suicide leaving two month old infant girl suffering from hunger
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। लहचूरा के बरुआमाफ गांव में दो माह की दुधमुंही बच्ची को जमीन पर भूख से तड़पता छोड़कर मां ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले ही मायके से वह ससुराल आई थी। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस उसके सुसाइड की वजह तलाश रही है।


निवाड़ी निवासी गीता (20) की करीब डेढ़ साल पहले लहचूरा थाना के बरुआमाफ गांव निवासी प्रेमचंद से शादी हुई थी। प्रेमचंद परिवार के साथ आगरा में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि तबीयत खराब होने पर गीता अपने मायके गई थी। मऊरानीपुर में उसे डॉक्टर को दिखाया गया। इसके बाद वह बरुआमाफ आ गई थी। 18 जुलाई को वह अपने दोस्तों से मिलने गया था। गीता बच्ची के साथ घर में अकेली थी। शाम को जब वह लौटकर आया तब गीता अचेत हाल में बिस्तर पर पड़ी थी। बिस्तर के पास जहर की शीशी पड़ी थी। दो माह की बिटिया भूख से तड़प रही थी। अचेत हाल में गीता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। गीता ने दो माह पहले ही बेटी को जन्म दिया। प्रेमचंद का कहना है कि परिवार में कोई विवाद नहीं रहता था। वह उसके जहर निगलने की वजह नहीं बता सका। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed